हर चुनौती में अवसर छुपा होता है
बहुत पुराणी बात है, किसी राज्य में एक राजा हुआ करता था | राजा ने एक बार अपने राज्य के लोगो की परीक्षा लेनी चाही | इसके लिये राजा ने एक दिन सुबह-सुबह जाकर रास्ते में एक बड़ा सा पत्थर रखवा दिया | अब सड़क से जो भी गुजरता उसे परेशानी हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद कोई भी पत्थर हटाने की कोशिश नहीं कर रहा था |
राजा यह सब छुप कर देख रहा था | कुछ देर बाद उसके राज्य के मंत्री और अन्य बड़े-बड़े धनि लोग भी वहां आये लेकिन उन्होंने भी पत्थर हटाने की बजाय राजा को ही गालियाँ दे रहे थे की रास्ते में इतना बड़ा पत्थर है और राजा है की ध्यान ही नहीं दे रहे है |
कुछ देर बाद उसी रास्ते से एक गरीब किसान गुजर रहा था | उसके सर पर बड़ा सा सब्जी का गट्ठर था, जिसके वजह से उसे और भी परेशानी हो रही थी रास्ते को पार करने में | तो उसने अपनी सब्जी की गट्ठर उतारी और अपनी पूरी ताकत के साथ उस पत्थर को हटाने की कोशिश करने लगा | पत्थर बहुत बड़ा था लेकिन किसान ने हार नहीं मानी और कुछ ही देर में रास्ते से पत्थर हटा दिया | जैसे ही पत्थर हटा तो उसने देखा की पत्थर वाले जगह पर एक थैला पड़ा हुआ था जोकि राजा ने पत्थर के निचे छुपा दिया था | किसान ने थैला खोला तो देखा की उसमे 1000 सोने के सिक्के थे और साथ में एक पत्र था, जिसमे लिखा हुआ था - "पत्थर हटाने वाले को राजा की ओर से इनाम"
अब तो किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा |
तो मित्रों इस कहानी की तरह हमारे जीवन में भी बहुत बार परेशानियां तो आती है, लेकिन हो सकता है की वो अपने साथ हमारे लिये कुछ अवसर भी लेकर आयी हो | जो लोग नकारात्मक सोच रखते है वो अक्सर इस खेल को समझ नहीं पाते है और अवसर खो देते है | वही अच्छी सोच वाले चुनौती को स्वीकार करते है और अवसर का लाभ उठाते है | ऐसे बहुत सारे लोग है जिनकी जिंदगी में बहुत मुश्किले थी लेकिन वो हारे बिना डेट रहे और आज बहुत बड़ी उपलब्धि उनके पास है |
तो हमें भी अपने जीवन में आने वाले चुनौतियों से भागने के बजाय उनका सामना करना है और फिर आप देखेंगे की चुनौतियों का अँधेरा कम होता जायेगा और अवसर का प्रकाश बढ़ता जायेगा |
दोस्तों अगर आपको मेरी कहानी पसंद आयी हो तो इसे Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करे और अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो Comments करना ना भूले | आपके Comments हमें और पोस्ट लिखने की प्रेरणा देती है | इसी के साथ मैं आपसे विदा लेता हु, मिलते है अपने अगले पोस्ट में | तब तक के लिये नमस्कार |
No comments:
Post a Comment