ABRAHAM LINCOLN QUOTES IN HINDI
अब्राहिम लिंकन के अनमोल विचार हिंदी में
2. अगर किसी वृक्ष को काटने के लिये आप मुझे 6 घंटे देते है तो मैं पहले 4 घंटे कुल्हारी की धार तेज करने में लगाऊंगा |
3. हमेशा अपने दिमाग में यह बात बैठाकर रखे की सफलता के प्रति आपका अपना दृष्टिकोण सबसे महत्वपूर्ण है बजाय दुसरो के |
4. अगर आप शांति-प्रिय है, तो लोकप्रिय होने से बचिए |
5. अगर आप एक बार अपने नागरिकों (जनता) का भरोसा तोड़ दें, तो आप फिर कभी उनका सम्मान और आदर नहीं पा सकेंगे |
6. हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्वपूर्ण है |
7. जो लोग दुसरो को आजादी देने से इनकार करते है वह खुद भी इसके योग्य नहीं है |
8. निश्चित कर लो कि तुम्हारे पैर सही जगह पर पड़े हैं तब सीधे खड़े हो |
9. अंत में ये मायने नहीं रखता कि आपके पास जीवन में कितने साल बचे है, उन बचे सालों में कितना जीवन बचा है, ये मायने रखता है |
10. मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं |
11. प्रजातंत्र लोगों द्वारा चुने गये लोगों का लोगों पर शासन है |
12. अगर आपको कोई महत्व नहीं देता है तो चिंता कीजिये, पर महत्व प्राप्त करने के लिये कोशिश जारी रखिये |
13. अपने दुश्मनों को मिटाने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका यह है कि आप उन्हें अपना दोस्त बना लें |
14. तुम जो भी हो, नेक बनो |
15. साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सब से अच्छे लोग होते है, यही वजह है की भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते है |
16. जब मैं अच्छा करता हूँ, मैं अच्छा महसूस करता हूँ | जब मैं बुरा करता हूँ, मैं बुरा महसूस करता हूँ | यही मेरा धर्म है |
17. ज्यादातर लोग उतने ही खुश रहते है जितना वो अपने दिमाग में तय कर लेते है |
18. अगर कोई भी काम कोई व्यक्ति अच्छे से कर सकता है, तो मैं कहूँगा उसे करने दिजिये | उसे एक मौका दिजिये |
19. शादी ना ही स्वर्ग है ना ही नर्क है | यह तो केवल यातना है |
20. विद्यालय के एक कमरे में शिक्षा प्राप्त करती एक पीढ़ी के सिद्धांत, आने वाली अगली सरकार के सिद्धांत होंगे |
21. मैं जो भी हूँ, या जैसा भी होने की उम्मीद करता हूँ, उसका सारा श्रेय मेरी माँ को जाता है |
22. मेरा सच्चा मित्र वही होगा जिसने मुझे वह किताब दी जिसे मैंने कभी नहीं पढ़ा हो |
23. आप अपने चरित्र व साहस का निर्माण किसी अन्य के अवसर व स्वतंत्रता को छिनकर नहीं कर सकते
24. लगभग सभी लोग गरीबी से जूझ सकते है, लेकिन अगर आप किसी के चरित्र का परिक्षण करना चाहते है तो उसे शक्ति दिजिये |
25. कुछ करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के लिये इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है |
26. मेरी चिंता ये नहीं है की भगवान मेरे साथ है या नहीं | मेरी चिंता ये है की मैं भगवान के साथ हूँ या नहीं | क्योकि भगवान हमेशा सही होता है |
27. व्यक्ति का चरित्र एक वृक्ष है और उसका मान-सम्मान एक छाया | लेकिन ये कितने दुःख का विषय है की हम हमेशा छाया की सोचते है, लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है |
28. कठिनाई में तो कोई भी आपके पास खड़ा हो सकता है, लेकिन यदि आप किसी इंसान के चरित्र का स्वाद चखना चाहते है तो आप उसे अपनी सारी ताकत दे दिजिये |
29. आप आज टाल-मटोल करके कल की जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते |
30. कोई भी इतना काबिल नहीं है की वो किसी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध हुकूमत कर सके |
31. अगर आप किसी भी व्यक्ति के अन्दर बुराई खोजने की इच्छा से देखते है, तो आपको जरुर मिल जायेगी |
32. आप सारे लोगो को कुछ देर धोखा दे सकते है या कुछ लोगो को हमेशा धोखे में रख सकते है | पर आप सभी को हमेशा धोखे में नहीं रख सकते |
33. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कड़ी सजा की तुलना में दया ज्यादा फलदायक सिद्ध होती है |
34. किताब इसलिए बनाई जाती जाती है की वह इंसान को दिखा सके की इंसानी सोच इतनी भी नहीं है जितनी वह सोचता है |
35. मुझे अधिक संबंध इस बात से नहीं है की आप असफल हुये, बल्कि इस बात से की आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट है |
36. दुनिया में किसी भी व्यक्ति के पास सफल "झूठ बोलने वाला" होने के लिये स्मरण शक्ति नहीं है |
37. मैं कभी भी जितने के लिये प्रतिबद्ध नहीं हूँ, लेकिन मैं हमेशा सच्चा बने रहने के लिये प्रतिबद्ध हूँ |
38. जो लोग दुसरो के लिये आज़ादी नहीं चाहते, उन्हें आज़ाद रहने का कोई हक़ नहीं |
39. जिस प्रकार मैं एक गुलाम नहीं बनना चाहता, उसी प्रकार मैं किसी गुलाम का मालिक भी नहीं बनना चाहता | यह लोकतंत्र के सिद्धांत को दर्शाती है |
40. हमें नयी परिस्थितियों में नयी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए | तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते है
41. हम यह सोच कर शिकायत कर सकते है की गुलाब के पौधे को कांटे होते है लेकिन हम यह सोच कर खुश भी रह सकते है की कांटे के पौधे को गुलाब लगते है |
42. मैं धीरे चलता हूँ, लेकिन कभी भी पीछे की ओर नहीं चलता हूँ |
43. कोई भी फोटो बुरी नहीं होती, वे तो केवल यही दिखाती है है की कभी-कभी आपका चेहरा कैसा दीखता है |
44. मेरे लिये किसी का दुश्मन बनने से अच्छा कुछ ना बनना ही अच्छा होगा |
45. जिस इंसान की माँ है वह कभी गरीब नहीं हो सकता |
46. इंतजार करने वाले को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना मेहनत करने वाले छोड़ जाते है |
47. मैं नहीं जानता मेरे दादाजी कौन थे | मेरा सारा ध्यान यह जानने में है की उनका पोता क्या होगा |
Please share this post with your friends and motivate them as well.
Similar Post:-
No comments:
Post a Comment